Skip to main content

ब्‍लॉग का फैलता महाजाल

मेरे ख्‍याल से वाह मनी पहला भारतीय ब्‍लॉग होगा जिसे पत्रकारों की जरुरत है और मीडिया हाउस की तरह वेकेंसी दी है। हालांकि, मांगे गए केवल दो पत्रकार ही हैं लेकिन यह शुरूआती कदम अच्‍छा कहा जा सकता है। इसे ब्‍लॉग का व्‍यावसायिकरण भी माना जा सकता है और यह तो तय होगा ही कि ब्‍लॉग के माध्‍यम से वाह मनी पैसे अर्जित कर रहा होगा या फिर उनकी ऐसी योजना होगी अन्‍यथा अकेले ही लेखन न कर लेते।

तक मुझे जानकारी मिली है वाह मनी कुछ एजेंसियों से कंटेट खरीदने का करार करने जा रहा है और मुंबई में अपने सेटअप को बढ़ा रहा है। इस ब्‍लॉग पर सालाना निवेश केवल कंटेट को लेकर ही दो लाख रुपए खर्च करने तक की योजना है। इसके अलावा तकनीकी और स्‍टॉफ पर लागत अलग बैठेगी। इसी साल फरवरी में शुरू हुआ यह ब्‍लॉग काफी कम समय यानी साढ़े सात महीने में ही वह सफलता हासिल करने जा रहा है, जहां वह वेतन पर पत्रकार रखना चाहता है जबकि अनेक पुराने ब्‍लॉग यह अब तक नहीं कर पाए। हालांकि, इस ब्‍लॉग पर विज्ञापन नहीं है लेकिन निवेश सलाह से आय अर्जित करने की जानकारी हाथ लगी है।

देश में जिस तरह से हिन्‍दी ब्लॉग की संख्‍या बढ़ रही है, वो काफी शुभ संकेत हैं। खासतौर पर हमारे जैसे युवा पत्रकारों के लिए। अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Comments

Unknown said…
आशीष जी सही बात है
आशीष जी
आपके ब्‍लॉग पर वाह मनी के बारे में लिखा देखा। यह सच है कि वाह मनी अब वेतन पर पत्रकारों की नियुक्ति करने जा रहा है। हम शुरूआत दो पत्रकारों से कर रहे हैं लेकिन भविष्‍य में यह संख्‍या बढ़ती जाएगी। आपने हमारे बजट के बारे में जिक्र किया है। हम आपको बताना चाहेंगे‍ कि वाह मनी ब्‍लॉग का चालू वित्‍त वर्ष में बजट ढाई लाख रुपए के करीब है जिसे साल दर साल बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इस समय हम हमारे आय स्‍त्रोत पर कोई टिप्‍पणी नहीं करेंगे। कमल शर्मा
अच्छा लिख रहे हो। लगे रहो।
jay ho......
Ayush said…
हिन्दी वाकई में वेब पर तेजी से बढ़ती जा रही है |
हिन्दी चिट्ठे और हिन्दी वेबसाइट की संख्या बढ़ती जा रही |
आज कल काफी कम्पनियाँ भी हिन्दी टूल्स लॉन्च कर रही है |
http://www.google.com/transliterate/indic/ का तोह पता ही है | इस टूल की वजह से हिन्दी लिखना इतना आसान हो गया है की कोई भी आम आदमी आराम से हिन्दी लिख सकता है |
ओरकुट ने भी हिन्दी का सपोर्ट दिया है |
गोस्ताट्स नमक कंपनी ने भी एक ट्राफिक परिसंख्यान टूल हिन्दी मे लॉन्च किया है जिसके इस्तेमाल से आपको ट्रैफिक रिपोर्ट्स हिन्दी में मिलती है |
http://gostats.in

इससे जाना जा सकता है की हिन्दी का भविष्य इन्टरनेट पे बहुत अच्छा है

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...