Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मीडिया

NTDV लाएगा हिन्दी में न्यूज़ पोर्टल

युवा पत्रकारों के लिए एक और शानदार ख़बर. ख़बर है कि एनडीटीवी जल्दी ही अपना एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल लाँच करने वाला है. दुनिया भर में इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह फ़ैसला लिया है. एनडीटीवी इस पोर्टल से पहले एक मोबाइल पोर्टल लाँच करेगी जिसका नाम एनडीटीवी एक्टिव होगा. कहा जा रहा है कि मध्य नवम्बर से यह चालू हो सकता है. जबकि हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसका नाम एनडीटीवी ख़बर होगा, यह दो महीने बाद यानी अगले साल तक लाँच हो जाएगा. एनडीटीवी इसके अलावा लाइफ स्टाइल, बालीवुड और शिक्षा को लेकर भी कुछ वेब पोर्टल लाने पर कार्य कर रहा है.

क्यों पानी पी पी कर चैनलों को गरिया रहे हो

जिसको देखो वही न्यूज़ चैनलों को पानी पी कर गरिया रहा है. यह कुछ ऐसा ही जैसा कि इस देश के नेताओं और यहाँ की राजनीति को लोग आए दिन कोसते रहते हैं. लेकिन भइया आपने किया क्या है. दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं..एक जो कुछ नहीं करते हैं..ऐसे लोगों से गलती हो ही नहीं सकती है और दूसरे वो लोग होते हैं जो अपने अपने स्तर पर लड़ते हैं एक बेहतर समाज और देश के लिए. मीडिया में बहुत बड़ी तादाद दूसरे किस्म के लोगों की है..कुछ लोगों पहले किस्म के भी हैं. लेकिन इसके बावजूद अधिक निराश होने की जरुरत नहीं है. किसी ने कहा है कि खून तो खून है..गिरेगा तो जम जाएगा, जुर्म तो जुर्म है..बढेगा तो मिट जाएगा..बस ऐसा ही कुछ मेरा मानना है. चैनलों की दुनिया में बड़ी तेजी से बदलाव आ रहा है. लेकिन जो बेहतर चैनल हैं, उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है..क्यूंकि लोग उसे देखते नहीं हैं. और जो चैनल भूत प्रेत, जादू टोना, बन्दर बिल्ली, सेक्स और पता नहीं क्या क्या दिखाते हैं उनका बैंक बैलेंस बढता जा रहा है. और यह आय टीआरपी के माध्यम से बदती है. जिसकी टीआरपी सबसे अधिक उसे सबसे अधिक एड मिलते हैं. और टीआरपी यानी किस चैनल को सबसे ...

पंजाब केसरी..................पधारो म्हारे देश

अभी अभी भडास से ख़बर मिली की पंजाब केसरी राजस्‍थान से अपना संस्करण लांच करने वाला है। हालांकि राजस्थान से होने के नाते मैं भडास की इस न्यूज़ को अपने ब्लॉग पर डालने की गुस्ताखी कर रहा हूँ..उम्मीद है की यशवंत जी मुझे मेरी इस गुस्ताखी के लिए माफ़ कर देंगे. हाँ अब ख़बर पर ... पंजाब केसरी के राजस्थान संस्करण के लिए ईशमधु तलवार को एडीटर बनाया गया है और ब्‍यूरो चीफ होंगे सत्‍यपारीक। अगले म‍हीने से लांच होने वाले अखबार के लिए टीम जुटाने का अभियान जारी है। यदि कोई पंजाब केसरी से जुड़ना चाहता है तो बताये..

दो और चैनलों पर लगी सरकारी मुहर

लीजिये अभी सुबह सुबह ऑफिस में आया नहीं की ख़बर मिल गई कि बैग को अपने दो चैनलों के लिए इजाजत मिल गई गई। इन चैनलों में एक चैनल का नाम न्यूज़ २४ और दूसरे का नाम ब्लिस २४ है. इन दोनों चैनलों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अप लिंक और डाउन लिंक की इजाजत मिली है। बैग नवम्बर में एक न्यूज़ चैनल और एक मनोरंजन चैनल लाने वाला है. न्यूज़ चैनल का नाम न्यूज़ २४ और मनोरंजन चैनल का नाम ई २४ होगा. जबकि दो चैनल कुछ दिनों बाद लाने की योजना है.

चैनलों के हुजूम में एक और चैनल

देश में चैनलों की भीड़ में पाँच नवम्बर से एक और चैनल का नाम जुड़ने वाला है॥ यह चैनल होगा 9X. आज ही जानकारी मिली है कि INX मीडिया ग्रुप नवम्बर महीने से अपना मनोरंजन चैनल लाने वाला हैं. चैनल के सभी प्रोग्राम बन चुके हैं। यदि सब कुछ निधारित योजना पर चलता रहा तो पाँच नवम्बर से दर्शकों को एक और चैनल देखने को मिलेगा॥यह चॅनल पूरी तरह एक चैनल होगा। 9X के अलावा कम्पनी 9XM नाम का एक और मुयुजिक चैनल लाने वाली है. तीसरा चैनल अंग्रेजी का न्यूज़ चॅनल होगा। देश मे आज २०० से अधिक चैनल हैं. चैनलों के इस हुजूम में इस नए चैनल का भी स्वागत हैं. १९९१ में देश में केवल ६ ही चैनल थे.

ब्‍लॉग का फैलता महाजाल

मेरे ख्‍याल से वाह मनी पहला भारतीय ब्‍लॉग होगा जिसे पत्रकारों की जरुरत है और मीडिया हाउस की तरह वेकेंसी दी है। हालांकि, मांगे गए केवल दो पत्रकार ही हैं लेकिन यह शुरूआती कदम अच्‍छा कहा जा सकता है। इसे ब्‍लॉग का व्‍यावसायिकरण भी माना जा सकता है और यह तो तय होगा ही कि ब्‍लॉग के माध्‍यम से वाह मनी पैसे अर्जित कर रहा होगा या फिर उनकी ऐसी योजना होगी अन्‍यथा अकेले ही लेखन न कर लेते। तक मुझे जानकारी मिली है वाह मनी कुछ एजेंसियों से कंटेट खरीदने का करार करने जा रहा है और मुंबई में अपने सेटअप को बढ़ा रहा है। इस ब्‍लॉग पर सालाना निवेश केवल कंटेट को लेकर ही दो लाख रुपए खर्च करने तक की योजना है। इसके अलावा तकनीकी और स्‍टॉफ पर लागत अलग बैठेगी। इसी साल फरवरी में शुरू हुआ यह ब्‍लॉग काफी कम समय यानी साढ़े सात महीने में ही वह सफलता हासिल करने जा रहा है, जहां वह वेतन पर पत्रकार रखना चाहता है जबकि अनेक पुराने ब्‍लॉग यह अब तक नहीं कर पाए। हालांकि, इस ब्‍लॉग पर विज्ञापन नहीं है लेकिन निवेश सलाह से आय अर्जित करने की जानकारी हाथ लगी है। देश में जिस तरह से हिन्‍दी ब्लॉग की संख्‍या बढ़ रही है, वो काफी शुभ संके...

अच्छे पत्रकार चाहिऐ आईएएनएस को

हमारे और हमारे उन साथिओं के लिए खुशखबरी. यह खुशखबरी भडास ने दी हैं. भडास के अनुसार देश की समाचार एजेंसियों में से एक आईएएनएस को अच्छे पत्रकार चाहिए। दिल्ली और मुंबई में रिपोर्टिंग व डेस्क दोनों ही मोर्चे पर आईएएनएस को पत्रकारों की जरूरत है। डेस्क पर काम करने वालों की अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए। आप अपना बायोडाटा इस आईडी पर मेल कर सकते हैं- careers@ians.in

क्या आपको अच्छे पत्रकारों की जरूरत हैं

यह पोस्ट मैं एक खास उद्देश्य से लिख रहा हूँ। जहाँ तक मेरी जानकारी है इस तरह की पोस्ट पहले कभी नहीं लिखी गई होगी। कह सकते हैं कि यह एक सकारात्मक पोस्ट हैं। और शायद मेरे इस प्रयास से मेरे उन कई साथियों को नौकरी मिल सकती है जो दिल्ली में नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। चलिए मैं अपनी बात शुरू करता हूं मेरे कई दोस्त जो इस समय दिल्ली और भोपाल में हैं, उन्हें मीडिया में नौकरी की तलाश है। मेरे इन दोस्तों ने माखन लाल पत्रकारिता विश्वविधालय से पत्रकारिता में दो साल की मास्टर डिग्री ली हैं। ये सभी नौजवान हैं और मीडिया के माध्यम से कुछ करना चाहते हैं, इसमें से कई हालांकि किसी न किसी प्रैस या चैनल से जुड़े हुए हैं। यदि आपके संस्थान में इन्हें एक मौका मिले तो ये पत्रकारिता जगत को काफी कुछ नयापन दे सकते हैं और शायद आज इस तरह के ही पत्रकारों की जरूरत हैं जो आ‍इडिया से भरे हुए हों। यदि अपके संस्थान को अच्छे लोगों की जरूरत हैं तो आप मुझे ९८६७५-७५१७६ या ashish.maharishi@gmail.com पर मेल भी कर सकता हैं.

नवंबर में दो चैनल लाएगा बैग

खबर हैं कि बैग मध्य नवंबर से दो चैनल लाने जा रहा हैं। एक चैनल समाचार चैनल होगा जिसका नाम न्यूज़ २४ होगा। जबकि दूसरा चैनल मनोरंजन चैनल होगा जिसका नाम ई २४ होगा।

जारी हैं पत्रकारों का आना जाना

खबर हैं कि दिव्य भास्कर, मुम्बई के बिजनेस रिपोर्टर चन्द्र कान्त जानी ने मुम्बई में ही किसी ब्रोक्रेज फ़र्म में जाने वाले हैं। सहारा समय, मुंबई के रिपोर्टर राजीव रंजन ने अब जी बिज़नेस, मुंबई में ज्वाइन कर लिया है। जबकि अजय शुक्ला ने हिंदुस्तान कानपुर में बतौर डिप्टी न्यूज एडीटर ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले वे दैनिक जागरण में कार्यरत थे। इसी तरह दिनेश श्रीनेत्र ने आईनेक्स्ट लखनऊ से बेंगलूर में एक मीडिया हाउस को ठीकठाक पैकेज पर ज्वाइन किया है। जबकी स्टार न्यूज चैनल के भोपाल संवाददाता ब्रजेश राजपूत ने बीएजी ज्वाइन कर लिया है। दोस्तो का कहना हैं शेफाली ने सहारा मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ छोड़कर एमएच वन ज्वाइन किया है। वहीँ सहारा के ही भरत शास्त़्री ने लाइव इंडिया ज्वाइन कर लिया है। ( यह खबर भडास से ली गई हैं।)

आज तक में अब नहीं दिखेंगे पुण्य प्रसून वाजपेयी

यदि आप आज तक में पुण्य प्रसून वाजपेयी को देखने के आदि हैं तो जल्दी ही अपनी इस आदत को बदल लीजिये। ख़बर हैं कि पुण्य प्रसून वाजपेयी ने आज तक को छोड़कर सहारा टीवी से जुड़ गए हैं। पिछले कई दिनों से हल्ला था कि वाजपेयी जी आज तक छोड़कर और कहीँ जा सकते हैं। वाजपेयी जी साथ आज तक से कई लोगों ने सहारा का सहारा लिया हैं।

अजित भट्टाचार्य को छह महीने की जेल की सज़ा

पॉयनियर के तत्कालीन संपादक अजित भट्टाचार्य, 'स्वतंत्र भारत' के तत्कालीन संपादक घनश्याम पंकज और प्रिंटर-प्रकाशक संजीव कंवर और दीपक मुखर्जी को भी छह-छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है। जबकी पॉनियर अख़बार के तत्कालीन रिपोर्टर रमन कृपाल को एक वर्ष सश्रम कारावास और 5500 रुपए जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई गई। यह खबर आज ही बीबीसी में आई हैं। खबर में कहा गया हैं कि लखनऊ की एक अदालत ने एक प्रशासनिक अधिकारी का 'फ़र्ज़ी और छवि को नुक़सान पहुँचाने वाला इंटरव्यू' छापने के लिए तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सज़ा सुनाई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। http://www.bbc.co.uk/hindi/regionalnews/story/2007/09/070904_jpurnalists_sentence.shtml

मीडिया मे नौकरी की तलाश और इन्दौर का एक समाचार पत्र

इन्दौर वासियों को जल्दी ही एक और सुबह का समाचार पत्र मिलने वाला हैं। यह समाचार पत्र राज्य के मुख्य पत्र देनिक भास्कर लॉन्च करने वाला हैं। इस समाचार पत्र का नाम होगा दिव्य किरण। ख़बर मेरे एक खास दोस्त ने दी हैं, इसलिये इसपर भरोसा किया जा सकता हैं। यह खबर उनके लिए भी काम की हैं जो के पत्रकारिता के शिक्षा लेकर बाहर आ चुके हैं या फिर जिन्हे उनकी कंपनी ने बाहर निकाल दिया हैं। दोनो ही तरह के लोगों कि कमी नही हैं। इस मामले में मैं थोडा लकी हूँ कि मुझे अभी तक बहार नही निकला गया हैं। इस लिए मुझे इन्दौर नही जान होगा लेकिन जिन्हें निकाल दिया हैं वो जरूर भास्कर के दर पर जा सकते हैं।