Skip to main content

कभी रुलाती कभी गुदगुदाती यादें


वह एक अजीब सुबह थी। नींद ने कब साथ छोड़ दिया, पता नहीं। आंखों से नींद गायब हो चुकी थी। वहां अब पुरानी यादें तैर रही थीं। ये यादें स्मृतियों से होते हुए दिल तक पहुंच गईं। 28 बरस मेरे सामने थे। बचपन से लेकर अब तक का सबकुछ आंखों के सामने घूम रहा था। बनारस की संकरी गलियों से होता हुआ अब राजस्थान के रेगिस्तान में खड़ा था। चारों तरफ अजीब-सी बेचैन कर देने वाली खामोशी थी। बैकग्राउंड में केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देस की धुन सुनाई दे रही थी। यादों की संकरी गलियां आ-जा रही थीं।

कई बार यादें खुशी देती हैं तो कई बार रुला भी देती हैं। यादें तो यादें हैं, उनका क्या? यदि आप भावुक हैं तो यादें ज्यादा परेशान करती हैं। यादें किसी भी घटना, व्यक्ति या संबंध से जुड़ी होती हैं। उस चीज से जितना अधिक मोह, यादें भी उतनी गहरीं। कभी मैं अपने बचपन के शहर बनारस की यादों में खो जाता हूं तो कभी उस प्यार की यादों में, जिसे मैंने मंजिल से पहले ही छोड़ दिया। कभी उस बाघिन की यादों में खो जाता हूं, जो मुझे बांधवगढ़ के जंगलों में मिली थी। बस यादें ऐसी होती हैं। कभी-कभी मैं उनकी यादों में खो जाता हूं, जो कभी मेरे सबसे करीब थे। क्या कभी पुराने जमाने के फोटो एलबम को पलटते हुए आप यादों के संसार में लौटे हैं? इसका अपना एक अलग ही अनुभव है। यादें कुलबुलाती हैं। शरीर से लेकर रूह तक छा जाती हैं। पिछले दिनों पुरानी तस्वीरें देखते-देखते मैं न जाने कहां-कहां घूम आया। वाकई यादों का कोई जोड़-तोड़ नहीं है। यादें मोबाइल फोन पर भी आपको कुलबुला सकती हैं। यहां तक कि आपके इनबॉक्स में पड़े कई साल पुराने मैसेज भी आपको उस दुनिया में ले जा सकते हैं।

कभी आप अपने उन दोस्तों के पुराने ईमेल पढ़िए, जो आपके सबसे करीब थे। दिल को बहुत सुकून मिलता है। मैंने अपने उन दोस्तों के ईमेल और तस्वीरें आज भी संभालकर रखी हैं, जो अब दूर हो गए हैं। बस इस उम्मीद के संग कि जिंदगी के किसी भी मोड़ पर उनसे मुलाकात हो तो उनके साथ मैं इन्हें शेयर कर सकूं। कई बार बॉलीवुड की फिल्में भी आपको यादों की दुनिया में ले जाती हैं। अक्सर फिल्मों में मैं खुद को और अपनों को खोजता हूं। किसी न किसी किरदार में जब वह मिल जाता है तो फिर यादों का लंबा सफर शुरू हो जाता है। मसलन नगीना फिल्म हमेशा मुझे बचपन के दिनों में ले जाती है, जब पूरे इलाके में सिर्फ हमारे यहां ही रंगीन टीवी और वीसीआर लाकर पूरी रात तीन फिल्में देखी जाती थीं। वह उत्सव की रात होती थी। परिवार के तमाम सदस्य हों या आसपास के लोग, सब छत पर जुटते थे। तीन फिल्मों का भी अपना अलग ही तर्क था। सौ रुपए में वीसीआर और तीन फिल्मों का पूरा पैकेज आता था। सुबह वह वापस चला जाता था।

कई बार ऐसा भी हुआ करता था कि दो फिल्में रात में और एक सुबह जल्दी उठकर पूरी करनी होती थी। अक्सर यह शनिवार की रात हुआ करती थी। कई बार खबरें भी आपको पुरानी यादों में ले जाती हैं। जब भी मैं ऑनर किलिंग की खबरें पढ़ता हूं तो मुझे अपने उस प्यार की याद सताने लगती है, जो मेरे लिए सबकुछ छोड़कर पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार थी। लेकिन मैं गलती कर बैठा। आज बस उसकी यादें ही साथ हैं। ऐसी न जाने कितनी यादें मुझे तंग कर रही हैं।

कभी ये यादें ख्वाबों में तो कभी खुद साक्षात प्रकट होती हैं। लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें रह जाती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि याद उन बातों को किया जाता है, जिन्हें हम भुला देते हैं। लेकिन मुझे तो हर बात याद है। क्या आपको याद है? मैं यादों के समंदर से निकलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उसमें धंसता जा रहा हूं।

Comments

vivek kumar said…
good
आदमी को हमेशा पॉजिटिव होना चाहिए.
स्स्स
बिमारियों में नहीं, विचारों में....
vivek kumar said…
good
आदमी को हमेशा पॉजिटिव होना चाहिए.
ssss
बिमारियों में नहीं विचारों में....

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...