Skip to main content

UP POLL @ 2017 : यूपी में #BJP की हार में ही है #RSS की जीत

आज फिर से बात उत्तर प्रदेश की। यूपी की बात इस वक्त होगी तो चुनाव का जिक्र भी होगा। जिक्र संघ और भाजपा के साथ नरेंद्र मोदी का भी होगा। चलिए फिर आज हम इन्हीं के बारे में जिक्र करते हैं। भाजपा का यूपी में हारना देश के सबसे बड़े संगठन संघ के लिए रामबाण जैसा होगा। ये हार जहां संघ को फिर से जिंदा करने में मदद करेगी, वहीं प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए मोदी एंड टीम पर थोड़ा अंकुश भी लगाएगी। क्योंकि ये पहली दफा है जब केंद्र में तो भाजपा की मजबूत सरकार है लेकिन संघ और उसका एजेंडा कहीं दूर तलक तक नहीं दिखता। संघ की पहचान हमेशा से ऐसे संगठन की रही है जो खुद को सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त बताता है और ऐसे मुल्क का ख्वाब देखता है जहां केवल हिंदुओं के लिए स्थान होगा। यानी ऐसे मुल्क में मुसलमानों और उनसे जुड़ी किसी भी चीज के लिए कोई जगह नहीं होगा। लेकिन ये दुर्भाग्य है संघ का कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा के उसके प्रधानमंत्री एजेंडे से विचलित हो जाते हैं। बात राम मंदिर की हो, गो हत्या की हो या फिर सिविल यूनिफॉर्म कोड की हो। हर बार भाजपा की सरकार ने संघ से केवल वादे किए, लेकिन निभाए कभी नहीं। जबकि संघ का अस्तिव ही इन मुद्दों के कारण है। संघ से जुड़े करोड़ों लोग चाहते हैं कि मुसलमानों को सबक सिखाया जाए। लेकिन सत्ता की मलाई खाने के चक्कर में बेचारे संघी प्रधानमंत्री ये भूल जाते हैं। 

खैर फिर से हम मुद्दे पर लौटते हैं। मोदी के कारण कहीं न कहीं संघ और पूरी भाजपा हाशिए पर चली गई है। हर तरफ जिक्र मोदी और अमित शाह का ही होता है। मोदी तो पार्टी और संघ से बड़े हो चुके हैं। ऐसे में भाजपा के कई नेता और पूरा संघ चाहता है कि मोदी के बढ़ते कद को कम करना जरूरी है। यही कारण है कि यूपी जैसे सबसे महत्वपूर्ण राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में संघ कहीं दूर तक नहीं दिख रहा है। संघ एक संगठन के तौर पर इस चुनाव से दूरी बना चुका है। क्योंकि उसे पता है कि यदि यूपी में भाजपा जीतती है तो मोदी को संभालना असंभव हो जाएगा। इसलिए यूपी के सिंहासन से भाजपा की दूरी जरूरी है। क्योंकि कई बार चार कदम दौड़ने के लिए दो कदम पीछे भी जाना होता है। संघ भी इस बार इसी सोच के साथ काम कर रहा है। यूपी में इस बार अमित शाह के नेतृत्व में जो टिकट का बंटवारा हुआ है, उससे भी संघ के नेताओं में काफी नाराजगी है। भाजपा ने जीत के लालच में ऐसे नेताओं को टिकट बांटा है, जिनका संघ की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में यदि चुनाव में संघ दूरी बनाता है तो भाजपा की हार तय है। ये हार भाजपा के साथ मोदी और अमित शाह के बढ़ते कदमों को भी रोकेगी, लेकिन जीत संघ की होगी। संघ को यदि खुद का अस्तिव बचाए रखना है तो भाजपा को हारना होगा। भाजपा की हार मोदी की हार होगी। 

यदि यूपी चुनाव में भाजपा हारती है तो एक बार फिर से पार्टी पर संघ की पकड़ मजबूत होगी। ऐसा हम नहीं, बल्कि संघ के कई नेता दबी जुबान में ऑफ द रिकॉर्ड मानते भी हैं। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में संघ मोदी को साइडलाइन कर ऐसे नेता की तलाश करेगा, जो संघ के कंट्रोल में रहे। संघ के एजेंडे को आगे बढ़ाए। खैर, राजनीति में कुछ भी कहना संभव नहीं है। इसलिए बदलते वक्त को देखते रहिए और देखते रहिए कि यूपी में करवट लेता हुआ ऊंट दिल्ली से लेकर नागपुर तक में कहां बैठेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...