Skip to main content

क्‍या भूलूं और क्‍या याद करुं


भोपाल यानि झीलों की नगरी। लेकिन मेरे लिए यह सिर्फ एक झीलों की नगरी नहीं बल्कि एक ऐसा मुकाम था जहां मैने बहुत कुछ पाया है। सिर्फ पाया ही नहीं बल्कि जिया भी है। यही से मैने अपनी मास्‍टर डिग्री पूरी की है। माखन लाल यूनिवर्सिटी हमारी यूनिवर्सिटी थी। एक साल हो गए भोपाल छोड़े हुए लेकिन आज भी उसकी एक एक याद जेहन में बसी हुई है। चाहे वह भाजपा कार्यालय के पास जायका की दुकान पर घंटों बैठना हो या फिर भईया लाल की दुकान पर बैठकर मस्‍ती और कई मुददों पर बात और फिर बहस करना। इन्‍हीं दुकानों पर बैठकर सिगरेट का धुंआ छोड़ना हो या फिर भोपाल की सड़कों पर रातों में धूमना हो। सबकुछ याद है। कई छोटी छोटी बातें हैं जिसे मुझे कहना है। मसलन हबीबगंज स्‍टेशन के सामने रात के दो बजे चाय पीने के लिए जाना हो या फिर बीयर के नशे में हंगामा करना हो। बहुत जिया है मैने भोपाल को। मैंने ही नहीं बल्कि मेरे जैसे कई लोगों ने भोपाल को जिया है। भोपाल शुरुआती दौर में मुझे बड़ा बोरिंग लगा लेकिन जब वहां रहने का एक मकसद मिला था सही में मुझे उस शहर से प्‍यार हो गया था। भोपाल में अंतिम दिनों को मैने जमकर जिया है। देर रात तक कैम्‍पस की लाईब्रेरी के बाहर दोस्‍तों के साथ बैठकर दिल की बात करना बड़ा रोमांचक होता था। फिर वहीं की सड़को पर रात भर धूमना भी मजेदार हुआ करता था। भोपाल के भारत भवन में नाटक देखना और फिर न्‍यू मार्केट में धूमना भी याद है। लेकिन इस शहर में मैने जो सपना देखा उसका क्‍या हुआ। फिर भी इस शहर ने मुझे एक खूबसूरत ख्‍वाब दिया जिसे कि मै कभी भूल नहीं सकता हूं। एक इंसान नहीं एक अच्‍छे इंसान के साथ एक अखबार वाला बनने का सपना

Comments

Udan Tashtari said…
भाई, भोपाल को मैए भी खूब जिया है....और अपने बचपन के दिस्त के साथ उतना ही खोया है...वाकई भोपाल भोपाल है,,सच में..
Anonymous said…
bhopal ki yadein ap ki tarah kai aur logo ke sath bhi hain.jinhe wo ta-umra nahi bhula sakte..unke bhi jehan me basi hui hai bhopal ki har yaad... waha bitaye hue har pal..dosto ke sath ki gai masti aur bhi jane kitne yaadgar pal..jinko shabdo me dhalna bahut mushkil hai...
ap hi ki tarah mai bhi bpl ki yado ko apne dil me sanjo kar dunia ki sair par hun..
bhopal best city hai kyoki writer kushwant singh ke father ne iski rachana maine bada yogdan diya hai. unke sapno ka sahar hai bhopal

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...