Skip to main content

रेगिस्तान और वो : बंजर जमीं इंतजार की- भाग दो

शहर में एक तरफ़ उनकी मोहब्बत परवान चढ़ रही थी तो शहर के दूसरे कोने में जावेद की हत्या हो चुकी थी। जावेद और अमित में ज्यादा अन्तर नहीं था सिर्फ़ धर्मं को छोड़कर. नाम से ही जाहिर हैं वो मुसलमान था. हाँ मुसलमान. तभी तो उसे मार दिया गया जबकि अमित आज भी जिंदा है॥ जबकि दोनों ने एक ही गुनाह किया था. वो था प्यार करने का. वही प्यार जिसे मुसलमानों कुरान शरीफ से लेकर हिन्दुओ के ग्रंथों तक में सबसे ऊपर माना गया था.

जावेद के हत्यारों को पोलिस खोज रही थी जबकि पूरा शहर जानता था कि इस हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

शहर के कम्पनी बाग़ में आज काफी शान्ति नहीं...अजीब सी खामोशी थी। इस खामोशी को परुनिशा की आवाज़ तोड़ती है..

मैं जान सकती हूँ अमित...आखिर तुम्हे हुआ क्या है ?
कुछ नहीं........

फिर भी कुछ तो हुआ है
नहीं...मैं सही हूँ.....
यह आवाज अमित की थी।

अमित ने आज से कुछ महीने पहले ऐसा ही एक सवाल परुनिशा से भी पूछा था लेकिन जवाब आज तक नहीं मिला।

तुम्हे पता है कि शहर में क्या चल रहा है।
क्या चल रहा है..?

कल किसी ने एक मुसलमान लड़के को मार कर फेंक दिया है। अमित ने जवाब दिया।
लेकिन क्यों ?
क्योंकि उसने एक लड़की से प्रेम किया और वो लड़की और कोई नहीं हमारे शहर के दीनदयाल शर्मा की बेटी थी।
वही दीनदयाल।
सत्तारुढ़ दल के नेता और हमारे राज्य के मंत्री हैं ?
हाँ...

अमित और परुनिशा दोनों ही अब खामोश थे...

जारी..................

Comments

Udan Tashtari said…
सुन्दर प्रवाह..बाँध रही है कहानी..अगली कड़ी का इन्तजार है.

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...