Skip to main content

ई है मुंबई नगरिया तू देख बबुआ


बड़ा
अजीब शहर है यह। यहां आप सरदार को भीख मांगते देखते सकते हैं। यहां आप किसी मारवाडी को जूते पालिस करते देख सकते हैं। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाला आपसे अधिक कमाता हुआ दिख जाएगा इस शहर में। जी हां मैं मुंबई की बात कर रहा हूं। वाकई बड़ा अजीब शहर है मुंबई। लाखों की तादाद में हर रोज यहां के कुर्ला, दादर और मुंबई सेंट्रल जैसे रेलवे स्‍टेशन पर लोग अपने सपनों के साथ उतरते है। कुछ लोगों के सपने सच में बदलते हैं यहां और कुछ के इस शहर के भीड़भाड़ में गुम हो जाते हैं। इसी के साथ हर दिन न जाने यहां की भीड़ में गुम भी हो जाते हैं। इसके बावजूद इस शहर का एक अलग नशा है।

दंगों, बाढ़ और बम विस्‍फोटों के बाद यह शहर फिर से और मजबूत होकर उभरता है। दहशतगर्द भी परेशान होते हैं इस शहर को निशाना बनाकर। लेकिन यह शहर कभी सोता ही नहीं है। हमेशा जिंदा रहा है मुंबई। और लोगों को जिंदादिली से रहना सिखाता है मुबई। आधी से अधिक आबादी झुग्‍गी झोपड़ी में रहती है लेकिन यहां की चमक के आगे ये लोग बौने साबित होते हैं। देखने वालों को यहां की रंगीन रातें और इस शहर की चमक दमक ही दिखती है। लेकिन रेलवे लाइन के किनारे हजारों की तादाद में निपटान और दो जून की रोटी के लिए जीवन से संधर्ष करते लोग नहीं दिखते हैं। बड़ी अजीब शहर है। यह शहर एक पल में आपकों कामयाबी के सबसे ऊपरी पायदान पर ले जाता है तो दूसरे ही पल आप गर्त में होते हैं। यहां के पॉश इलाकों में आप बॉलीवुड के अपने चहेतों को देख सकते हैं। यहां आप लाखों रुपए एक रात में गवां सकते हैं तो एक एक रात गुजारने के लिए लाखों की तादाद में लोगों को भटकते हुए भी देख सकते हैं। किराए के एक छोटे से रुम के लिए आपकों हजारों रुपए अग्रिम देना होता है और हर रोज निपटान के लिए सुलभ कॉम्‍पलेक्‍स के सामने एक लंबी लाइन में भी लगना हो सकता है। किस्‍मत साथ है तो आप मुंबई के किसी पॉस इलाके में रह सकते हो वरना यहां की चॉल और झुग्‍गी झो‍पडियां आपके स्‍वागत के लिए हमेशा तैयार है। बड़ा अजीब शहर है यह।

Comments

Joshim said…
बहुत मन से लिखा है, एक साँस में पढ़ जाने वाला पीस - आशीष - बहुत ही बढ़िया - साभार मनीष [ इरफान का शुक्रिया यहाँ तक पहुँचाने का]
अच्छा है।

Popular posts from this blog

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

एक अजन्मी बेटी का मां के नाम पत्र

मेरी प्यारी मां, मैं खुश हूं और भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप भी सुखी रहें। यह पत्र मैं इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैंने एक सनसनीखेज खबर सुनी है, जिसे सुनकर मैं सिर से पांव तक कांप उठी। स्नेहमयी मां आपको मेरा कन्या होने का पता लग गया है और मुझ मासूम को जन्म लेने से पहले ही कोख में ही मार डालने की साजिश रची जा रही है। यह सुन मुझे यकीन ही नहीं हुआ भला मेरी प्यारी-प्यारी कोमल हृदया मां ऐसा कैसे कर सकती हे? कोख में पल रही अपनी लाडो के सुकुमार शरीर पर नश्तरों का चुभन एक मां कैसे सह सकती है? पुण्यशीला मां! बस, आप एक बार कह दीजिए-यह जो कुछ मैंने सुना वह झूठ है। दरअसल, यह सब सुनकर मैं दहल सी गई हूं। मेरे तो हाथ ही इतने सुकोमल हैं कि डॉक्टर के क्लीनिक जाते वक्त आपका आंचल भी जोर से नहीं पकड़ सकती ताकि आपको रोक लूं। मेरी बांह भी इतनी मजबूत नहीं है कि आपके गले से लिपट सकूं। मधुमयी मां! मुझे मारने के लिए आप जो दवा लेना चाहती हैं, वह मेरे नन्हें शरीर को बहुत कष्ट देगी। स्नेहयमी मां! मुझे बहुत दर्द होगा। आप तो देख भी नहीं पाएंगी कि वह दवाइ्र आपके पेट के अंदर मुझे कितनी मुझे कितनी बेरहमी से मार डाल...

प्यार, मोहब्बत और वो

आप यकिन कीजिए मुझे प्यार हो गया है. दिक्कत बस इतनी सी है कि उनकी उमर मुझसे थोडी सी ज्यादा है. मैं २५ बरस का हूँ और उन्होंने ४५ वा बसंत पार किया है. पेशे से वो डाक्टर हैं. इसी शहर में रहती हैं. सोचता हूँ अपनी मोहब्बत का इज़हार कर ही दूँ. लेकिन डर भी सता रहा है. यदि उन्होंने ना कर दिया तो. खैर यह उनका विशेषाधिकार भी है. उनसे पहली मुलाकात एक स्टोरी के चक्कर में हुई थी. शहर में किसी डाक्टर का कमेन्ट चाहिए था. सामने एक अस्पताल दिखा और धुस गया मैं अन्दर. बस वहीं उनसे पहली बार मुलाकात हुई. इसके बाद आए दिन मुलाकातें बढती गई. यकीं मानिये उनका साथ उनकी बातें मुझे शानदार लगती हैं. मैं उनसे मिलने का कोई बहाना नहीं छोड़ता हूँ. अब आप ही बताएं मैं क्या करूँ..