Skip to main content

तुम्‍हें गए कई दिन हो गए

तुम्‍हें गए कई दिन हो गए
फिर भी कहीं आसपास ही लगती हो
आज भी तुमसे मिलकर
दिल की बात कहना चाहता हूं
फिर डर लगता है
कहीं तुम बुरा न मान जाओ
इसीलिए चुप रहता हूं
कभी हो तो ख्‍वाब में आना
दो चार दिल की बातें करेंगे
कभी हसेंगे तो कभी रोएंगे
मैंने तुम्‍हें चाहा है पागलों की तरह
फिर भी तुम बेवफा हो गए
तुम्‍हें गए कई दिन हो गए

Comments

नाराज़गी के डर से बात करने से कतराईये नहीं वरना ताउम्र पछतायेंगें।
किसके लिए लिख दिया बॉस
बहुत दिनों बाद ब्लॉग पढ़ने का अवसर मिला.
अरे वाह ! मन के भावों को कविता का रूप दे दिया तो मन की बात को इसी तरह उन तक पहुँचा भी दो नहीं तो अनुराधा जी का कहना कि ताउम्र पछताओगे.. दिल की बात कहने में देरी नहीं करनी चाहिए.