Skip to main content

कई सालों बाद उगता सूरज देखा

कई सालों बाद उगता सूरज देखा
और देखी उसकी लालिमा
देखा एक नया जीवन
फिर भी अधूरा है जीवन

सूरज तो रोज उगता होगा
मैं नहीं देख पता होऊंगा
लेकिन भला हो उसका
जिसने मुझे ज़िंदगी की सच्चाई से कराया रूबरू

जीवन चलता तो है पर ज़िंदगी नहीं
वो जब साथ होता है तो जिंदगी होती है
लेकिन उससे दूर जाने पर जीवन,
जिंदगी में उल्लास होता है
जीवन में एक सन्नाटा

फिर भी एक आस हैं
क्योंकि अभी भी साँस है

Comments

जीवन चलता तो है पर ज़िंदगी नहीं
वो जब साथ होता है तो जिंदगी होती है

ज़िंदगी चलते रहने का ही नाम है, आशीष
mamta said…
शायद इसी को जीना कहते है।
बढिया रचना है।बधाई।
जीना इसी का नाम है..