Skip to main content

गुलाबी नगर का वो कॉफी हाउस

शहर के उस नामचीन कॉफी हाऊस में आज थोड़ी खामोशी फैली हुई थी। ठंड के दिनों में गरमा गरम कॉफी के साथ नई किताबों को खोजते कई जोड़े दिन में कम से कम एक बार तो उधर से गुजर ही जाते थे। लेकिन आज माहौल थोड़ा बदला बदला था। आज पूरे कॉफी हाऊस में एक केवल दो ही लोग थे। एक उस कॉफी हाऊस का मालिक अमित और दूसरा एक कस्‍टमर, जो कि सबसे कोने वाले सीट पर बैठ कर गरमा गरम कॉफी के साथ कोई किताब पढ़ रहा था। आज शाम कुछ अधिक ही ठंड़ी थी। लेकिन अंदर का माहौल पूरी तरह शांत और बड़ा सकून देने वाला था। गुलाबी नगर में आज से करीब बारह साल पहले यह कॉफी हाऊस खुला था। कॉफी हाऊस का मालिक अमित एक बड़े समाचार पत्र में स्‍थानीय संपादक है। दिन में एक बार अमित अपनी बेटी के संग जरुर अपने कॉफी हाऊस को देखने आ जाया करता है। बाकी समय कॉफी हाऊस का मैनेजर जॉन ही इसे संभालता है।

दूसरी ओर, आज न जाने क्‍यों अमित का मन अपने ऑफिस में नहीं लग रहा था और उसने कॉफी हाऊस की ओर ही जाना बेहतर समझा। ऑफिस से निकलते हुए आज कई सालों बाद वो पुरानी बातें याद आ रही थी कि अब उसके दिमाग में पहली बार इस कॉफी हाऊस को बनाने का प्‍लान दिमाग में आया था। गाड़ी बड़ी तेजी से कॉफी हाऊस जाने वाली सड़क पर दौड़ रही थी और अमित का दिमाग कई साल पहले जा रहा था। बात उस समय की है जब वो पहले बार एक चैनल में काम करता था और वहीं उसकी मुलाकात परुनिशा से हुई थी। मुलाकात पहले मोहब्‍बत में बदली और फिर मोहब्‍बत शादी में लेकिन शादी के बाद दोनों में गलतफहमिया बढ़ती गई और दूरियां भी। लेकिन अमित चाहकर भी उसे भूल नहीं पाया था। बस उसी के नाम पर उसने गुलाबी नगर में यह कॉफी हाउस खोला।

सड़क पर भीड़ बढ़ती जा रही थी और अचानक एक जोरदार धमाका। चारों ओर खून ही खून। अमित की गाड़ी का एक्‍सीडेंट हो चुका था। तमाशाबीन खड़े होकर उसके मरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन भीड में एक नौजवान युवक निकलकर अमित को किसी तरह अस्‍पताल पहुंचा देता है। लेकिन किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था।

Comments

Anita kumar said…
अच्छी कहानी है पर अंत बहुत दुखी करने वाला है , ये परुनिशा नाम तुम्हारी पोस्ट में अक्सर दिख्ता है……।:)
अनिता जी मेरी हर कहानी में अमित और परुनिशा आपको मिलते रहेंगे
Anonymous said…
भाईजान मान गए तुमको, बस ऐसे ही कहानी लिखते रहो, कहां पत्रकारिता में पड़े हुए,

अनूप
बंधु इसे और विस्तार देने की गुंजाईश है, जल्दबाजी में समेटा जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है।
संजीत बाबू, बात तो आपकी सही है लेकिन यदि आप बेटी का जन्‍मदिन पढ़ेंगे तो कहानी और समझ में आएगी, और यह कहानी अभी खत्‍म नहीं हुई बय मै जानबूझ कर ऐसा लिख रहा हूं कि यदि किसी कारण मैं नहीं रहूं तो कहानी अधूरी नहीं लगे, बस आप अपनी राय जरुर दें
मेरी पत्नी कह रही है। अमित वापस आएगा।
दिनेश जी बड़ों की बात माननी ही होगी, लेकिन आगे क्‍या होने वाला है यह तो मुझे भी नहीं पता
mamta said…
ये तो धारावाहिक कहानी हो गई है।

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...