Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सस्मरण

जूनून थोडा कम हुआ हैं लेकिन ख़त्म नही

कालेज अब पुराना हो गया हैं लेकिन फिर भी उसकी याद पुरानी नहीं हुई हैं। जेसे कल ही कि तो बात हैं जब मैं कालेज मे था। वो भोपाल का हमारा छोटा लेकिन प्यारा केम्पस और आसपास का अपना सा माहौल। लेकिन अब इन बातों को करीब सवा साल होने को आये हैं। भोपाल के सात नंबर बस स्टाप पर हमारा कालेज हुआ करता था। क्या याद करूं और क्या भूलूं कुछ भी समझ मे नही आ रहा हैं। कालेज के दिनों मे एक जूनून था लेकिन जब मीडिया के फिल्ड मे अन्दर धुसे तो जूनून थोडा कम हो गया हैं लेकिन अभी ख़त्म नही हुआ हैं। सोचा था कुछ करके दिखाएँगे लेकिन अब लगता कि नौकरी कर रहे हैं सिर्फ। बार बार दिमाग मे एक ही सवाल आता हैं कि क्या पत्रकारिता संभव नही रही आज के बाजारवाद के दौर मे। जिसे देखो वहीँ अधिक से अधिक मुनाफा कमाना चाह रहा हैं। ऐसे मे पत्रकारिता कहॉ गुम हो गई।