Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Banaras

चारों ओर कब्र, बीच में दुनिया का इकलौता शिव मंदिर

Ashish Maharishi वाराणसी। दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार बनारस के बारे में मान्यता है कि यहां मरने वालों को महादेव तारक मंत्र देते हैं , जिससे मोक्ष लेने वाला कभी भी दोबारा गर्भ में नहीं पहुंचता। इसी बनारस में एक ऐसा मंदिर भी है जो कब्रिस्तान के बीचोंबीच है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर भले ही हजारों साल पुराना हो , लेकिन बनारस के स्थानीय लोगों को भी इसके बारे में बहुत कम जानकारी है। मंदिर के पुजारी शिवदत्त पांडेया के अनुसार , " काशी खंड में ओंकारेश्वर महादेव का जिक्र है। ये मंदिर करीब पांच हजार साल पुराना है। यहां दर्शन से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है , तीर्थ माना गया है लेकिन आज कभी कोई भूला-बिसरा यहां दर्शन करने आ जाता है। वरना ये मंदिर हमेशा सुनसान ही रहता है।" स्कंद पुराण में ओंकारेश्वर महादेव का जिक्र है। इस पुराण के अनुसार , काशी में जब ब्रह्मा जी ने हजारों साल तक भगवान शिव की तपस्या की , तो शिव ने ओंकार रूप में प्रकट होकर वर दिया और इसी महालिंग में लीन हो गए। ग्रंथों के मुताबिक , एक विशेष दिन सभी तीर्थ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इ...

बनारस आपको हमेशा याद करेगा लच्छू महाराज...

लच्छू महाराज... आप भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन आपने जो प्यार और पहचान इस बनारस को दिया है, उसे कोई कैसे भुला सकता है। बनारस सिर्फ एक शहर नहीं है। बनारस वो रस है जिसे सिर्फ वही महसूस कर सकता है जो इसकी मिट्टी की खुशबू को जानता हो। इसकी खुशबू को जानने के लिए आपको बनारस का होना पड़ेगा। बनारस की संकरी गलियां अपने आप में बहुत कुछ समेटे हैं। यहां हर गली, हर मुहल्ले में आपको ऐतिहासिक धरोहर मिलेगी, लेकिन कई बार उसकी कीमत हम तब जानते हैं जब ऐसा शख्स या तो हमसे जुदा हो जाता है या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना लेता है और हम अपने ही रत्नों से अनजान बने रह जाते हैं। ये कोई इत्तेफाक नहीं। बनारस के घाटों पर आप हर वो रंग देख सकते हैं जिसकी चाहत लिए आप यहां आते हैं। सुबह-शाम मंदिर और मस्जिद से एक साथ घंटा और अजान अगर कहीं सुनने को मिलता है तो वो शहर बनारस ही है।  शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान सुबह-शाम बनारस शिव मंदिर में अपनी शहनाई की तान सुनाते थे और दुनिया सुध-बुध खोकर शहनाई की आवाज में खो जाती थी। बिस्मिल्लाह खान और बनारस एक-दूसरे के पर्याय बन चुके थे। चाहे कैसा भी अव...