Skip to main content

Posts

कामरेड तुझे लाल सलाम

यदि आप चे ग्वेएरा को जानते हैं तो यह फिल्म वाकई आपके लिये उपयोगी साबित होगी। मेरे जैसे नौजवानों के लिए चे ग्वेएरा शुरू से ही एक प्रेरणा रहे हैं। चाहे वो कालेज के शुरुआती दिन हो या अब के दिन। गूगल पर चे ग्वेएरा के बारे मे खोजते खोजते यह फिल्म हाथ लग गई। शायद यह आपके भी काम आये।

ब्लॉग्स और ब्लॉगर्स के लिए एक अहम सूचना

देश में दिनोंदिन ब्लॉग की बढ़ती तादाद को देखते हुए वेबदुनिया ने एक नया प्रयोग शुरू किया हैं। इसके तहत हर शुक्रवार को ब्लॉग-चर्चा के तहत देशभर के ब्लॉग्स और ब्लॉगर्स की जानकारी दी जाएगी। वेब दुनिया ने इसके लिए शुक्रवार का दिन चुना हैं। इस बार वेबदुनिया ने चर्चा का विषय चुना है- यूनुस खान का ब्लॉग ‘रेडियोवाणी’। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें http://hindi.webdunia.com/samayik/article/article/0708/30/1070830081_1.htm

क्या आप मेरा गुनाह जानना चाहेंगे

क्या आप मेरा गुनाह जानना चाहेंगे क्या कहा नहीं लेकिन क्यों नहीं आपको यह पता होना चाहिए मेरा गुनाह क्या हैं चलिए अब मैं ही बता देता हूँ इस समाज में मोहब्बत और शांति की बात करना गलत हैं यहाँ आप इन्सान बाद में हैं पहले हिंदु या मुस्लिम हैं यदि ये भी नहीं हैं तो जरुर आदमी या महिला होंगे लेकिन इन्सान नहीं मैंने यह ही गलती कर डाली और अपने को इन्सान मान लिया कुछ ने मुझे पागल कहा तो किसी ने महिलों का पक्ष लेने वाला किसी ने वामपंथी कहा तो किसी ने बेवकूफ लेकिन मुझे मंजूर है ये सज़ा आख़िर मैंने जुर्म किया हैं सज़ा तो मिलनी चाहिए

मीडिया मे नौकरी की तलाश और इन्दौर का एक समाचार पत्र

इन्दौर वासियों को जल्दी ही एक और सुबह का समाचार पत्र मिलने वाला हैं। यह समाचार पत्र राज्य के मुख्य पत्र देनिक भास्कर लॉन्च करने वाला हैं। इस समाचार पत्र का नाम होगा दिव्य किरण। ख़बर मेरे एक खास दोस्त ने दी हैं, इसलिये इसपर भरोसा किया जा सकता हैं। यह खबर उनके लिए भी काम की हैं जो के पत्रकारिता के शिक्षा लेकर बाहर आ चुके हैं या फिर जिन्हे उनकी कंपनी ने बाहर निकाल दिया हैं। दोनो ही तरह के लोगों कि कमी नही हैं। इस मामले में मैं थोडा लकी हूँ कि मुझे अभी तक बहार नही निकला गया हैं। इस लिए मुझे इन्दौर नही जान होगा लेकिन जिन्हें निकाल दिया हैं वो जरूर भास्कर के दर पर जा सकते हैं।

सल्लू मियां और जोधपुर के वाशिंदे

जोधपुर के बाशिंदो के लिए एक बुरी खबर हैं। खबर यह हैं कि जो जोधपुर वासी सल्लू मियां का दर्शन करना चाहते हैं उन्हें दर्शन हो नही पायेगा.जोधपुर की अदालत ने पुलिस को निदेश दिया हैं कि २४ अगस्त को जब सलमान खान अदालत मे आयें तो वहां मीडिया वालों की ओबी वेंन और कैमरा नही होना चाहिऐ। अदालत का कहना हैं के इससे अनावश्यक भीड़ लग जाती हैं। अब अदालत के इस आदेश के बाद जोधपुर के लोग थोड़े ग़ुस्से मे हैं। तो किसी भी जोधपुर वाले से सल्लू मियां कि बात करने से पहले कम से कम दो बार सोच लेना भाई जी।

हवाई जहाज़ को लुत्फ उठासी म्हारे देश का डोकरा

जयपुर दिल्ली राजमार्ग एक पास एक छोटे से गाँव की बात हैं यह। पूरी सच्ची और भरोसे लायक। गाँव मे एक स्कूल हैं जो की अपने आप मे अनोखी हैं। इस पाठशाला मे ना रजिस्टर हैं और ना आने जाने कि कोई पाबंदी। इस गाँव का नाम हैं जयसिन्ह्पुरा। इस पाठशाला में ६५ से ८० साल के बीच के दादा दादी पढ़ने आते हैं। यह तो हुई एक बात। लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई हैं कि इस गाँव के १५ लोग हवाई जहाज़ का लुत्फ उठाएंगे। आप सोच रहे होंगे कि इस मे खास क्या हैं। तो भाई खास यह हैं कि इसमे से कई लोग कभी भी ट्रेन में पांव नही रखा हैं। लेकिन अब वो लोग हवाई जहाज़ का मज़ा लेंगे। हैं ना खबर मे दम।

धर्मनिरपेक्ष ताकतें तसलीमा के साथ हैं भाई साहब !

कुछ दिनों पहले जब तसलीमा पर हैदराबाद में मुस्लिम संगठन MIM के विधायकों ने तसलीमा के ऊपर हमला कर दिया तो कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि देश की धर्मनिरपेक्ष ताकतें तसलीमा के बचाव में भी खुलकर नहीं आ रही हैं। अब इन लोगों को कौन बताये कि बोम्बे से लेकर देल्ही में लोगों ने तसलीमा पर हमले का विरोध किया हैं। इसमे मानवाधिकार संगटन से लेकर आमजन तक शामिल हैं। लेकिन दुर्भाग्य हैं कि उन्हें मीडिया मे उतनी जगह नही मिली जितनी मिलनी चाहिऐ। लोगों को कहना कि अगर एमएफ हुसैन की भारत माता या किसी देवी-देवता को गलत तरीके डिखाने वाली पेंटिंग पर किसी हिंदू संगठन ने कुछ कहा होता तो, अब तक देश की सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें मिलकर हुसैन की तरफदारी में अभिव्यक्ति की आजादी के कसीदे पढ़ने लगतीं। लेकिन धर्मनिरपेक्ष जमात पर आरोप लगाने वाले कृपया अपनी जानकारी को और पुख्ता कर ले। शायद इन्हें नही मालूम हैं कि धर्मनिरपेक्ष लोग मुस्लिम कट्टरवाद का उतना भी उतना ही विरोध करते हैं जितना ही हिंदु कट्टरवाद का। लेकिन मीडिया मे केवल हिंदु कट्टरवाद का ही विरोध दिखाया जाता हैं। तो भाई साहब किसी पर अंगुली उठाने से पहले खुद अपने आ...