4 August 2011

सबसे खतरनाक होता है आस्तीन का सांप 1

सबसे खतरनाक होता है आस्तीन का सांप
अब तक यही सुना होगा आपने
गलत। बिल्कुल गलत।
आस्तीन के सांप से ज्यादा खतरनाक होता है
आस्तीन का इंसान
वह कोई भी हो सकता है बस सांप नहीं हो सकता
वह इंसान के भेष में कोई भी हो सकता है
वह आपका सबसे अच्छा दोस्त, साथी भी हो सकता
वह अपकी जान पर नजर रखता है
वह आपको धोखा दे सकता है
वह आपकी ऐसी-तैसी करने में हमेशा तत्पर रहता है
क्योंकि वह आस्तीन का इंसान है
वह किसी भी जाति का हो सकता है
किसी भी धर्म का हो सकता है
आस्तीन का इंसान होना ही उसकी सबसे बड़ी जाति है, धर्म है

1 comments:

Arvind Mishra said...

संयोग देखिये नागपंचिमी को यह पोस्ट पढने को मिली:) इंसान पंचिमी कब है