Skip to main content

एक अधूरा प्रेम पत्र

उसने एक बार फिर से कोशिश की कि वह आपस आ जाए। उसने अपना लैपटॉप ऑन किया और कुछ लिखने लगा। वह क्या लिख रहा है, उसे भी नहीं पता। शुरूआत कुछ यूं की..

प्रिय गीत,

तुम जा चुकी थी। तुम चली गई आखिरकार। कितनी कोशिश की थी तुम्हें रोकने की मैंने। सबकुछ बेकार रहा। तुम नहीं रूकी। तुमने तय कर लिया कि अब जो भी हो जाए, मेरे जैसे शख्स के साथ कोई संबंध नहीं रखोगी। तुम लगातार मुझसे दूर होती जा रही थी। और मैं सिर्फ देखता ही रह गया। जिस शहर में हम पहली बार मिले थे, उसी शहर में हम जुदा भी हुए। शुरूआत के कुछ महीने तुम कितना दुखी थी। ऑफिस हो, मुंबई हो या फिर खुद का घर, हर जगह तुम्हारे जाने के बाद की उदासी छाई हुई थी। तुम जा चुकी थी। मैं तो बहुत पहले ही जा चुका था। बाद में लौटकर भी आया मैं। लेकिन तुम नहीं लौट पाई।

नहीं चाहते हुए भी मुझे एक फैसला लेना पड़ा। हर बार कि तरह इस बार भी मैंने ही फैसला लिया। इस बार तो तुम्हें इसके बारे में बताया भी नहीं। लेकिन मेरी जिंदगी में आने का और मुझे अपनी जिंदगी में लेना का फैसला तुमने ही किया था। मैं तुम्हारा पहला प्यार था। ऐसा तुमने बताया था लेकिन फिर भी तुम वापस नहीं आ पाई। तुम्हें कई बार एसएसएस किया। फोन किया। ईमेल किया। रास्ते में रोक कर बात करने की कोशिश की। लेकिन तुमने मुझे एक अंतिम मौका भी नहीं दिया। हर बार तुमने मुझे दुत्कार दिया। दुत्कारा भी ऐसे कि जैसे लगा कि कभी कोई रिश्ता ही नहीं रहा। लेकिन संबंध टूटने से रिश्ते नहीं टूट जाते हैं। वक्त कितना भी बीत जाए, एक रिश्ता कहीं न कहीं जुड़ा ही रहता है। आज तुम मुझसे नफरत करती हो शायद। लेकिन मैं क्या ऐसा सोच सकता हूं तुम्हारे बारे में नहीं? नहीं। हां इसका जवाब नहीं में ही है। जब भी तुम्हारे बारे में सोचता हूं तो तुम्हारे साथ बिताए गए जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिन याद आ जाते हैं। हर बार सोचता हूं तुम्हारी यादों को अपने से जुदा कर दूं लेकिन नहीं कर पाता हूं।

तुम्हें रोकने के लिए मैंने न जाने किस-किस की मदद ली। यहां तक जिसे कभी माना ही नहीं, उसके दर भी गया। मंदिर, दरगाह, गिरजाघर हर जगह मत्था टेका। बस इस आस के साथ कि कोई तो तुम्हें वापस लौटा दे। जिन्हें अपना समझा, उनसे पूछा-क्या करूं मैं? लेकिन सबकुछ बेकार चला गया। तुम जा चुकी थी। क्या तुम्हें याद है जब तुमने पहली बार अपने प्यार का इजहार किया था। तुम्हारी आंखों में कुछ था जो मुझे कब तुम्हारी ओर ले गया, पता ही नहीं चला। आंखों से होते हुए कब तुम मेरे इतने करीब आ गई कि हम दोनों कभी एक-दूजे से अलग होने की सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन वक्त, किस्मत, परिस्थितियों के साथ मेरी भूल हमारी कहानी में खलनायक का रोल निभाने लगी। मैं जितना गलतियों को सुधारने की कोशिश करता, तुम उतना ही मुझसे दूर जाती गई। कई बार मुझे लगा कि तुम वापस आओगी। यह मेरे प्यार का विश्वास था। लेकिन मैं गलत साबित हुआ। मेरा प्यार गलत साबित हुआ। तुम नहीं आई। जिन हाथों को कभी मैंने थामा था, आज वह किसी और की अमानत है। जिस दिल में कभी मैं धड़कता था, आज वहां किसी और का कब्जा है। जिन तिरछी निगाहों से कभी तुम मुझे ताका करती थी, आज किसी और को ताकती है। क्या यही प्यार है। तुमने क्यों मुझे रोका नहीं। यदि मैंने एक बार तुमसे संबंध तोड़ लिया था तो तुम मुझसे लड़ी क्यों नहीं? आखिर इतनी आसानी से तुमने मुझे जाने क्यों दिया। क्यों नहीं तुम मेरे सीने पर अपने मुक्कों की बरसात की। क्यों नहीं तुमने मुझे अपने नर्म हाथों से थप्पड़ मारा। क्यों नहीं तुमने मेरे बालों को नोंचा। क्यों नहीं तुमने मुझे सरेआम कहा कि तुम मेरे बिना नहीं जी सकती? आखिर क्यों?

तुम्हें अपनी जिंदगी से बेदखल कर महीनों तक मैं खुश था। लेकिन एक सुबह जब उठा तो सबकुछ बदल चुका था। मेरे अंदर का इंसान जाग चुका था। आखिर मैंने तुम्हें कैसे धोखा दिया। तुम्हें.उस लड़की को, जो मेरे लिए अपने पूरे परिवार से लड़ने के लिए तैयार थी। जो मेरे लिए पूरी दुनिया से लड़ना चाहती थी। और मैं कायर निकला। उस सुबह मुझे पहली बार अपनी गलती का अहसास हुआ। मैं तुरंत लौट के तुम्हारे पास आया। लेकिन तुमने मेरी ओर देखा तक नहीं। सबकुछ खत्म। क्या तुम्हें याद है जब तुमने पहली बार मुझसे बात की थी। नहीं याद होगा। मुझे याद है.जब तुम आई ही थी तब मैंने कहा था..

अब तो मैं खुद को तुम्हारा भी नहीं कह सकता हूं।

अमित


लेटर टाइप करने के बाद अमित ने इसे अपने जीमेल एकाउंट से गीत को भेजने ही जा रहा था कि न जाने क्यों उसने उसे भेजा नहीं। इनबॉक्स में फाइल अटैच हो चुकी थी। टू में गीतएटजीमेलडॉटकॉम भी टाइप कर चुका था लेकिन उसने अचानक लैपटॉप को बंद कर बाहर बालकनी में झांकने लगा। बाहर एकदम खामोशी थी। लेकिन उसके अंदर बहुत कुछ चल रहा था। मन हुआ कि वह यहां से छलांग लगा ले लेकिन वह ऐसा भी नहीं कर सकता था।

Comments

आशीष साहब... आपका ब्लॉक पहली बार पढ़ रही हूं... एक आध पोस्ट पढ़ने के बाद मेरी निगाह आपकी इस पोस्ट 'एक अधूरा प्रेमपत्र' पर गई...
इस अधूरे प्रेमपत्र में जाने कितने लोगों ने अपने अधूरेपन में झांक लिया होगा...
हर लफ्ज़ सच लग रहा है, ज़ज्बातों में लिपटा हुआ.. हर लफ्ज... (शायद सच ही हो)
लिखा मैं भी करती हूं इसलिए समझती हूं लेखक की मनोस्थिति जब वह इस तरह की चीज़े लिखता है... खैर...मै बेहद भावुक हो गई पढ़कर..

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...