Skip to main content

रेगिस्तान और वो : बंजर जमीं इंतजार की- भाग तीन

हवा में एक अजीब सी खामोशी थी। उमस भरे इस माहौल में काफी देर तक दोनों बैठे रहे। उसी वक्‍त अचानक जोर जोर से आंधिया चलने लगी। उमस भरा वातावरण अब आंधियों और तुफान में बदल चुका था। हर तरफ हाहाकार मच गया। मचना भी था। आखिर क्‍यों नहीं मचता ? इस बार भी आखिर वही हुआ जो कि इस देश में और पूरी दुनिया में हजारों सालों से होता आ रहा है। एक बार फिर धर्म के नाम पर एक को मार डाला गया। और सिर्फ धर्म के नाम पर नहीं बल्कि प्रेम के नाम पर। आसमान में काले बादल और बस आंधी ही आ‍ंधी। जल्‍दी ही सब कुछ पहले की तरह हो गया।

इस बात को करीब बाईस साल होने को आए। यह बताते बताते अमित की आंखें गिली हो रही थी। उसमें इतना साहस नहीं बचा था कि आगे की कहानी या कहें या घटना को अपनी उन्‍नीस वर्षीय बेटी को बता सके। लेकिन बताना भी जरुरी थी। हां बताना भी जरुरी थी। आखिर उसकी बेटी को यह हक है कि उसका नाम क्‍यूं परुनिशा रखा गया। हिन्‍दू होते हुए मुस्लिम नाम?

काफी रात हो चुकी है। परुनिशा को सुबह जल्‍दी कालेज भी जाना होता। ऐसे में अमित और आगे की कहानी आज उसे नहीं सुना सकता था। दोनों अपने कमरों में चले जाते हैं।
गुड नाइट पापा। यह परुनिशा की लेकिन उसकी आवाज काफी भारी थी।
अमित बस इतना ही कह पाता......गुड नाइट बेटा

बिस्‍तर पर पड़ते ही अमित की आंखों में एक बार फिर वो दिन वापस लौट आए जब वह पहली बार उस परुनिशा से मिला था जिसके नाम पर उसने अपनी बेटी का नाम रखा।

शायद जून महीने की बात थी। जब दोनों अपने अपने शहरों को छोड़कर सुखद भविष्‍य की तलाश में पहले एक साथ कालेज में पढते हुए बड़े हुए और फिर बाद में एक ही शहर में नौकरी करने लगे। अमित ने अपने कैरियर की शुरुआत मुंबई से निकलने वाले एक छोटे से अखबार से शुरुआत की तो परुनिशा एक समाचार चैनल में एंकर बनी।


जारी .......

Comments

Udan Tashtari said…
बहुत उम्दा और बेहतरीन कहानी रही हर किश्त में. ऐसा लगा कि और चलती तो और मजा आता.

प्रभावशाली लेखन है, बधाई. और कहानियां लाईये ऐसी ही.
मर्मस्पर्शी ! आगे की कथा जानने की उत्सुकता है. इंतज़ार मे !!

Popular posts from this blog

मुंबई का कड़वा सच

मुंबई या‍नि मायानगरी। मुंबई का नाम लेते ही हमारे जेहन में एक उस शहर की तस्‍वीर सामने आती हैं जहां हर रोज लाखों लोग अपने सपनों के संग आते हैं और फिर जी जान से जुट जाते हैं उन सपनों को साकार करने के लिए। मुंबई जानी जाती है कि हमेशा एक जागते हुए शहर में। वो शहर जो कभी नहीं सोता है, मुंबई सिर्फ जगमगाता ही है। लेकिन मुंबई में ही एक और भी दुनिया है जो कि हमें नहीं दिखती है। जी हां मैं बात कर रहा हूं बोरिवली के आसपास के जंगलों में रहने वाले उन आदिवासियों की जो कि पिछले दिनों राष्‍ट्रीय खबर में छाए रहे अपनी गरीबी और तंगहाली को लेकर। आप सोच रहे होंगे कि कंक्रीट के जंगलों में असली जंगल और आदिवासी। दिमाग पर अधिक जोर लगाने का प्रयास करना बेकार है। मुंबई के बोरिवली जहां राजीव गांधी के नाम पर एक राष्ट्रीय पार्क है। इस पार्क में कुछ आदिवासियों के गांव हैं, जो कि सैकड़ो सालों से इन जंगलों में हैं। आज पर्याप्‍त कमाई नहीं हो पाने के कारण इनके बच्‍चे कुपो‍षित हैं, महिलाओं की स्थिति भी कोई खास नहीं है। पार्क में आने वाले जो अपना झूठा खाना फेंक देते हैं, बच्‍चे उन्‍हें खा कर गुजारा कर लेते हैं। आदिवासी आदम...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

मीडिया - मैसेज - सेक्स

उन दोनों की मुलाकात हुए कुछेक ही महीने हुए थे। लेकिन इन कुछेक महीनों में वे कुछ अधिक करीब आ गए थे। लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी तो लड़का वहां ग्रेड टू का कर्मचारी था। उसकी डच्यूटी यूनिवर्सिटी की लायब्रेरी में थी। जहां वह अक्सर किताबों के बहाने उसे देखने के लिए आती रहती थी। लायब्रेरी की रैक से किताबें निकलती थीं। पन्ने पलटे जाए जाते थे। लेकिन नजरे सामने बैठे उस ग्रेेड टू के कर्मचारी पर होती थी। वह कर्मचारी भी उसके आने के बाद कुछ अधिक ही सक्रिय हो जाता था। स्टूडेंट्स को लेकर चपरासी पर रौब झाड़ने का कोई मौका वह नहीं छोड़ता था। वे दोनों एक दूसरे की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। बसंत के बाद यूनिवर्सिटी में नया बैच आया। वह अब सीनियर्स बन गई थी। लेकिन वह लड़का अभी सेकेंड ग्रेड का ही कर्मचारी था। नए बैच में कुछ खूबसूरत लड़कियों के साथ कुछ पैसे वाले लड़के तो कुछ गांव से पहली बार निकले लड़के भी आए थे। बंसत के साथ अब सबकुछ बदल गया था। अब सेकेंड ग्रेड का कर्मचारी और उस लड़की में कुछ भी पहले जैसा नहीं था। स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। कल तक जिस लड़की को वह अपनी सेकेंड हैंड स्कूटर पर बैठाकर उसके घ...