Skip to main content

वाह रे बम्बई

आज मुम्बई की यात्रा में आपको ऐसे दो भिखारियों से मिलाता हूँ जो की लखपति हैं..क्या हुआ ? आप तो चोंक गएँ. जी चोंकिये मत..मुम्बई भी बड़ा अजीब शहर है. कौन क्या होता है और कब किस्मत बदल जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. वाकई मुम्बई मायानगरी ही है. मस्सू और सांभा जी दो ऐसे ही भिखारी हैं.जो कि रोजाना इतना कमाते हैं कि मुझे अपनी सेलेरी बताते हुए शर्म आ सकती है.

पिछले दिनों लोखंडवाला में जब मैं अपने एक खास दोस्त के साथ मटरगस्ती कर रहा था तो एक बड़ा अजीब सा नज़ारा देखने को मिला. पहले तो विश्वास नहीं हुआ लेकिन फिर याद आया कि इस बारें में बहुत दिन पहले टाइम्स आफ इंडिया में मैंने पढ़ा था. मेरे सामने मस्सू खड़ा था. मस्सू इस इलाके का एक भिखारी है. लेकिन वो कोई मामूली भिखारी नहीं है जनाब. बल्कि इस मायानगरी का लखपति भिखारी है. जिसपर पहले ही बहुत कुछ लिखा जा चुका है. मस्सू अपने काम में लगा हुआ था. गंदे कपडे पहने इस भिखारी मैंने पहली ही नज़र में पहचान लिया. मन किया.मन हुआ कि मस्सू से थोडी बातचीत की जाए. तो बस पहुँच गया मस्सू के पास. मस्सू ने कई मजेदार बात बताई. उसने बताया कि वो कई टीवी और अखबारों को जानता है, जब मैंने पूछा भइया तुम कैसे जानते हो पत्रकारों को? उसने कहाँ कि कई पत्रकार उसका इंटरव्यू ले चुके है. मस्सू की इस लिस्ट में अब मेरा नाम भी शमील हो चुका है.

जानिए मस्सू के बारे में और कुछ
मस्सू शाम से भीख मांगना शुरू देता है. उसका मुख्य निशाना लोखंडवाला के आसपास के बार, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल में आने वे लोग होते है. उन्हें देखते ही मस्सू उनकी जेब से पैसे निकलवाने के लिए दयनीय आवाज में भीख मांगने लगता है. मस्सू की माने तो वो रोजाना एक हज़ार से अधिक रुपए कमा लेता है. वाह मस्सू महाराज. मस्सू से जब हमने पूछा कि वह रात को ही क्यों भीख मांगता तो मस्सू कहता है कि रात में ज्यादातर लोग खाना पीने, मस्ती और अच्छे मूड में आते हैं. जिसका फायदा उसे होता है. क्या दर्शन की बात की है मस्सू ने. आज़ादी से पहले का जनम है मस्सू का. सुनिए अब उसके पास क्या क्या है. अंधेरी में एक एलआईजी फ्लैट के अलावा मस्सू का अंधेरी ईस्ट में भी एक फ्लैट है। मुम्बई में करीब एक लाख भिखारी हैं.

एक और लखपति भिखारी
मुम्बई में ही मस्सू को टक्कर देता एक और लखपति भिखारी है और वो है सांभा जी काले. सांभा जी काले और उसका परिवार रोजाना का करीब एक हज़ार रूपये भीख मांगकर कमा लेता है, एक अनुमान के अनुसार काले की प्रति माह की आय चालीस हज़ार से कम नहीं है. काले ने बड़े पैमाने पर जमीन, घर और अन्य जगह भी निवेश किया हुआ है.

Comments

ऐसे भिखारी दुनिया के हर कोने मे मिलेगे.. रियद और जद्दा मे ऐसे ऐसे भिखारी है जो मरसडीज़ कार मे आते है भीख माँगने लेकिन कही दूर खड़ी करके...भीख माँगने का शौक पूरा करते हैं.
Udan Tashtari said…
रोचक जानकारी.

अभी कुछ दिन पहले चंड़ीगढ़ के एक भिखारी को भी इसी तरह टीवी पर दिखा रहे थे.
दुनिया में कोई भी काम ख़राब नही होता. काम को काम की तरह करना चाहिए... ऐसा हमारे बुजुर्ग कह गए हैं. भीख माँगना कोई आसन कम थोड़े न होता है. पुरा दिन सड़क पर खड़े खड़े.. चिल्लाते आवाज लगाते बीतता है. मुझे ऐसी कमरे में बैठ कर ब्लॉग लिखने से आर्थिक रूप से कुछ नही हासिल होता, लेकिन कर्म में रत ऐसे योगी को देखिये... अगर मेहनत करता है टू उसका पूरा पैसा वसूल. क्या बुरा है...

Popular posts from this blog

बाघों की मौत के लिए फिर मोदी होंगे जिम्मेदार?

आशीष महर्षि  सतपुड़ा से लेकर रणथंभौर के जंगलों से बुरी खबर आ रही है। आखिर जिस बात का डर था, वही हुआ। इतिहास में पहली बार मानसून में भी बाघों के घरों में इंसान टूरिस्ट के रुप में दखल देंगे। ये सब सिर्फ ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए सरकारें कर रही हैं। मप्र से लेकर राजस्थान तक की भाजपा सरकार जंगलों से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहती है। इन्हें न तो जंगलों की चिंता है और न ही बाघ की। खबर है कि रणथंभौर के नेशनल पार्क को अब साल भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह सतपुड़ा के जंगलों में स्थित मड़ई में मानसून में भी बफर जोन में टूरिस्ट जा सकेंगे।  जब राजस्थान के ही सरिस्का से बाघों के पूरी तरह गायब होने की खबर आई थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरिस्का पहुंच गए थे। लेकिन क्या आपको याद है कि देश के वजीरेआजम मोदी या राजस्थान की मुखिया वसुंधरा या फिर मप्र के सीएम शिवराज ने कभी भी बाघों के लिए दो शब्द भी बोला हो? लेकिन उनकी सरकारें लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले करती जा रही हैं, जिससे बाघों के अस्तिव के सामने खतरा मंडरा रहा है। चूंकि सरकारें आंकड़ों की बाजीगरी में उ...

मै जरुर वापस आऊंगा

समझ में नहीं आ रहा कि शुरुआत क्‍हां से और कैसे करुं। लेकिन शुरुआत तो करनी होगी। मुंबई में दो साल हो गए हैं और अब इस श‍हर को छोड़कर जाना पड़ रहा है। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है कि मैं जहां भी रहता हूं उसके मोह में बंध जाता हूं। बनारस से राजस्‍थान आते भी ऐसा ही कुछ महसूस हुआ था। फिर जयपुर से भोपाल जाते हुए दिल को तकलीफ हुई थी। इसके बाद भोपाल से मुंबई आते हुए भोपाल और दोस्‍तों को छोड़ते हुए डर लग रहा था। और आज मुंबई छोड़ते हुए अच्‍छा नहीं लग रहा है। मैं बार बार लिखता रहा हूं कि मुंबई मेरा दूसरा प्‍यार है। और किसी भी प्‍यार को छोडते हुए विरह की अग्नि में जलना बड़ा कष्‍टदायक होता है। इस शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया। इस शहर से मुझे एक अस्तिव मिला। कुछ वक्‍त उसके साथ गुजारने का मौका मिला, जिसके साथ मैने सोचा भी नहीं था। मुंबई पर कई लेख लिखते वक्‍त इस शहरों को पूरी तरह मैने जिया है। लेकिन अब छोड़कर जाना पड़ रहा है। बचपन से लेकर अब तक कई शहरों में जिंदगी बसर करने का मौका मिला। लेकिन बनारस और मुंबई ही दो ऐसे शहर हैं जो मेरे मिजाज से मेल खाते हैं। बाकी शहरों में थोड़ी सी बोरियत होती है लेकिन यहां ऐसा ...

प्रद्युम्न तुम्हारे कत्ल के लिए हम भी जिम्मेदार हैं

प्रिय प्रद्युम्न,  तुम जहां भी हो, अपना ख्याल रखना। क्योंकि अब तुम्हारा ख्याल रखने के लिए तुम्हारे मां और पिता तुम्हारे साथ नहीं हैं। हमें भी माफ कर देना। सात साल की उम्र में तुम्हें इस दुनिया से जाना पड़ा। हम तुम्हारी जान नहीं बचा पाए। तुम्हारी मौत के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल का बस कंडक्टर ही नहीं, बल्कि हम सब भी जिम्मेदार हैं। आखिर हमने कैसे समाज का निर्माण किया है, जहां एक आदमी अपनी हवस को बुझाने के लिए  स्कूल का यूज कर रहा था। लेकिन गलत वक्त पर तुमने उसे देख लिया। अपने गुनाह को छुपाने के लिए इस कंडक्टर ने चाकू से तुम्हारा गला रेत कर कत्ल कर देता है। हम क्यों सिर्फ ड्राइवर को ही जिम्मेदार मानें? क्या स्कूल के मैनेजमेंट को इसलिए छोड़ दिया जा सकता है? हां, उन्हें कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनकी पहुंच सत्ताधारी पार्टी तक है। प्रिय प्रद्युम्न, हमें माफ कर देना। हम तुम्हें कभी इंसाफ नहीं दिलवा पाएंगे। क्योंकि तुम्हारे रेयान इंटरनेशनल स्कूल की मालिकन सत्ता की काफी करीबी हैं। मैडम ने पिछले चुनाव में अपने देशभर के स्कूलों में एक खास पार्टी के लिए मेंबरशिप का अभियान चलाया था। ज...