वाकई मुंबई की बात निराली है। आज सुबह ऑफिस में हिंदुस्तान लीवर की ओर से एक कॉफी का एक फ्री स्टॉल लगा था जिसमें कोई भी अपनी मनपसंद कॉफी की चुस्की ले सकता था। मैने भी ली और जीत लिया एक ईनाम। ईनाम है पीवीआर में 14 फरवरी को स्पेशल फिल्म के लिए दो टिकट। अब सोच रहा हूं कि इन टिकटों का क्या करूं। 14 फरवरी को गुरुवार है और ऑफिस में न्यूज के साथ भी समय बिताना है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। मुझे पता है कि कईयों के लिए यह टिकट खास मायने रखता होगा लेकिन मैं क्या करुं इन टिकटों का। जो कपल्स बनने लायक है वो थो फिलहाल जयपुर में है।
खैर हिंदुस्तान की अधिकतर फिल्मों की शुरुआत प्यार से शुरु होती है और प्यार पर ही खत्म हो जाती है। जाहिर है ऐसे में फिल्मों के शहर मुंबई का प्यार तो खास होगा ही। मुंबई में प्रेमी अपने प्यार के इजहार के लिए किसी खास दिन का इंतजार नहीं करते हैं लेकिन फिर भी 14 फरवरी या वैलेंटाइन डे का दिन मुंबईकर, खासतौर पर यहां के युवाओं के लिए खास मायने रखता है। इस दिन पूरे मुंबई पर एक ही रंग होता है और वो रंग होता है इश्क का। मुंबई के हाइवे से लेकर समुंद्र तट तक, चारों और सिर्फ और सिर्फ इश्क का रंग होता है। मुंबईकर इश्क के मायने में देश के अन्य शहरों की तुलना में थोड़े अधिक उन्मुक्त होते हैं।
अब आप ही बताएं कि मुंबई के इस रंग में कैसे रंगा जाए। चिंता हो रही है कि पीवीआर की ये दो टिकटें कहीं बेकार न चली जाएं।

Comments
वैसे मैं भी मुम्बई में ही हूं और इन बेचारी टिकटों को बचाने के लिये अपनी प्रेमिका के साथ जा सकता हूं.
क्या ख्याल है?