9 June 2011

अब सबसे खतरनाक होता है सपनों का अधूरे रह जाना

कल रात पाश मेरे सपने में आए
मुझे जगाया और फिर जोर-जोर से चिल्लाए
सबसे खतरनाक होता है हमारे सपना का मर जाना
सबसे खतरनाक होता है हमारे सपना का मर जाना

मैंने सोती आंखों से उन्हें चुप कराया
कहा, बंद कीजिए अपनी बकवास
अब जमाना बदल चुका है, सपनों का कोई मोल नहीं
अब सबसे खतरनाक होता है सपनों का अधूरा रह जाना

पाश फिर भी नहीं झुके, मैं भी झुकने को तैयार नहीं
बहस पूरे शबाब पर थी

उन्होंने मेरी कालर पकड़ी और कहा
सपनों को मत मरने दो.

मैंने भी कहा, कैसे सपने जो अधूरे रह जाते हैं
जो हकीकत बनने से पहले टूट-टूट कर बिखर जाते हैं

5 comments:

मीनाक्षी said...

मेरा भी विचार है कि सपने को कभी मरने न दो ...टूटे बिखरे सपनो को फिर भी जोड़ा जा सकता है लेकिन अगर मर गए तो ......फिर से ज़िन्दा कहाँ कर पाएँगे !!!!!

कौशलेन्द्र said...

अधूरे सपने यही बताते हैं कि उन्हें पूरा करने का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया...कहीं ना कहीं कोई कमी रह गई....

Bhagat Singh Panthi said...

मै भी आजकल या कहें की हर मौसम में यह सोचता हूँ की आखिर कब तक मै आपने सपनो के पीछे भागता रहूँगा. जो आज तक १% भी पूरे नहीं हुए. अब आधा बुडापा आ चूका है. लेकिन जब मै उन लोगो को देखता हूँ जो केवल अपनी अजीबिका चलने के लिए मजदूरी करते है. तो मै सोचता हूँ. की मै उनसे बेहतर स्तिथि में हूँ. ये सपने मन के आसमान में वेबक्त बादलों की तरह छा जातें हैं. और मन बेचैन होने लगता है. और इन बादलों या कहें कि इन सपनों को रोकना मुस्किल हो जाता है.

Sharbani said...

Bahut acchi abhivyakti hai... sapno ka marna aur unka adhoora reh jana dono hi accha nahi hai... jab hamare sapne adhoore reh jaate hain.. to dheere dheere we mar bhi jate hain... Unhe Zinda rakhne ke liye, unhe poora karne ki shiddat se koshish jaari rakhni chahiye.. Ya phir aisa sapna dekhna chahiye jisse poora karne ka madda ho...